छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

सुशासन तिहार….धरसींवा शिविर में 1100 आवेदन मिले:लर्निंग लाइसेंस, राशन कार्ड और पेंशन से जुडी शिकायतें मिली, बड़ी संख्या में शामिल हुए ग्रामीण

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुशासन तिहार 2026 के तहत धरसींवा विकासखंड के ग्राम कुरूद (सिलयारी) स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अलग-अलग विभागों से जुड़ी समस्याओं के लिए कुल 1100 आवेदन मिले।

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशानुसार सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जहां हर हितग्राही की समस्या का गुणवत्तापूर्वक समाधान किया जा रहा है। उन्होंने लोगों के सहयोग के लिए आभार भी जताया

प्रशासन खुद पहुंचा जनता के बीच

जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने कहा कि अब प्रशासन खुद जनता के द्वार पहुंचकर समस्याएं सुन रहा है। उन्होंने लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने और अपनी समस्याएं सामने रखने की अपील की।

हितग्राहियों को बांटे गए कार्ड और प्रमाण पत्र

शिविर में 30 लोगों को ड्राइविंग लर्निंग लाइसेंस, 30 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड और 3 श्रवण यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा 10 लोगों की पेंशन स्वीकृत की गई।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम नंद कुमार चौबे और जनपद सीईओ आशीष केशरवानी समेत अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button