छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कटोरा तालाब में एक ही रात 10 गाड़ियां चोरी:अलग-अलग जगहों से गाड़ियां ले गए बदमाश; CCTV में कैद हुए चोर

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। के कटोरा तालाब इलाके में वाहन चोरों ने एक ही रात में करीब 10 गाड़ियों को निशाना बनाया। चोर अलग-अलग जगहों से वाहन चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। कुछ स्थानों के CCTV फुटेज में चोर वाहन चोरी करते नजर आए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में सिविल लाइन थाने में चोरी की FIR दर्ज हुई है। FIR के मुताबिक, घटना 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे से 16 अगस्त की सुबह 7 बजे के बीच हुई। कटोरा तालाब के पास रहने वाले वाय गणेश ने अपनी रॉयल एनफील्ड 350 इलेक्ट्रा (CG04PA5207) घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह करीब 7 बजे बाइक गायब मिली।

घर के सामने से बाइक चोरी

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बाइक 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे तक घर के बाहर खड़ी थी। अगले दिन सुबह सफाई के दौरान बाइक वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। चोरी हुई रॉयल एनफील्ड 350 इलेक्ट्रा काले रंग की है। FIR में बाइक की कीमत करीब 75 हजार रुपए बताई गई है। इसका रजिस्ट्रेशन नंबर CG04PA5207 है।

अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR

सिविल लाइन पुलिस ने 16 अगस्त को दोपहर 3:28 बजे FIR दर्ज की। मामले में BNS की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। एक ही रात में कई वाहन चोरी होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

Related Articles

Back to top button