छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

शुभ खरीदारी के लिए बाजार तैयार,11 दिन जबरदस्त रहेगा कारोबार

आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, रियल इस्टेट, सराफा के साथ ही गणेश मूर्तियां, पूजन सामग्री व सजावटी सामान की जबरदस्त बिक्री

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चेंबर अध्यक्ष अमर परवानी जी के नेतृत्व में चेंबर प्रतिनिधिमंडल बाजार का लिया जायजा

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष- राजेन्द्र जग्गी ,विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि शुभ खरीदारी के लिए प्रदेश भर में बाजार तैयार हो गए है और आटमोबाइल इलेक्ट्रानिक्स, सराफा के साथ ही बाजारों में गणेश मूर्तियां, पूजन सामग्री व सजावटी सामानों के दुकान सजकर तैयार हो गए हैं। आज गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर पारवानी एवं चेम्बर प्रतिनिधि मंडल ने बाजार का जायजा लिया। अध्यक्ष पारवानी ने कहा कि इस वर्ष गणेश पक्ष में जबरदस्त कारोबार रहेगा।

श्री पारवानी ने कहा कि प्रदेश भर में गणेश चतुर्थी का त्यौहार बेहद उत्साह से मनाया जाता है। शनिवार को बप्पा घरों एवं पंडालों में विराजमान होंगे। 17 सितंबर तक यह महोत्सव चलेगा। सुख समृद्धि एवं वैभव के दाता गणेश जी की कृपा प्रदेश के व्यापार पर दिख रहा है। गणेश चतुर्थी के इस सुअवसर पर व्यापार जगत में बूम आया हुआ है। लोग बड़ी संख्या में आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक, ज्वेलरी, प्रापर्टी आदि में निवेश कर रहे है। बाजारों में गणपति जी की मूर्तियों के साथ पूजन सामग्री, सजावटी सामान इत्यादि सब मेड इन इंडिया है, जिसे लेकर लोग अब सजग हो रहे हैं। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़ा व्यापारी भी अपने व्यापार में व्यस्त चल रहा है। त्योहारी सीजन पर छूट और आफर्स दिए जा रहे हैं जो खरीदारों को आकर्षित कर रही है। दुकानों में भीड़ बढ़ रही है लोग टीवी, फ्रिज, बर्तन, कपड़े सहित आवश्यक वस्तुओं की खरीदी कर रहे हैं।

इस अवसर पर चेंबर सलाहकार अजय अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव,उपाध्यक्ष नीलेश सेठ, मंत्री-नीलेश मूंधड़ा, दिलीप इसरानी, राजेश शर्मा, एवं सुनील मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button