वैशाली नगर विधायक के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी…..समर्थकों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

सच तक इंडिया रायपुर दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ एक युवक ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक छावनी थाने पहुंचे। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के मुताबिक, छावनी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-36 निवासी प्रदीप सेन गुप्ता ने सोमवार को अपने फेसबुक अकाउंट से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी लिखकर पोस्ट डाली थी। इस पोस्ट को उसने कुछ घंटे बाद डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक विधायक के समर्थकों ने उसे देख लिया। इसके बाद वो लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर छावनी थाने पहुंच गए। सोमवार शाम को छावनी पहुंचकर उन्होंने लिखित में पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आनन फानन में प्रदीप सेन गुप्ता को उसके घर से गिरफ्तार किया और थाने लाई। इसके बाद जमानती धारा के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।



