छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

यौन शोषण के मामले ने लिया राजनीतिक मोड़:कांग्रेस नेता ने कहा- बीजेपी नेता ने रचा षडयंत्र, महिलाओं से झूठा बयान दिलवाने का लगाया आरोप

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई नगर निगम की दो महिला सफाईकर्मियों के साथ हुए यौन शोषण के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। एक तरफ जहां पीड़ित पक्ष आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज है, वहीं दूसरी तरफ आरोपी कांग्रेस नेता रॉबिन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे भाजपा नेता की राजनीतिक साजिश बताया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस के जिला सचिव रॉबिन सिंह ने सोमवार शाम को छेड़छाड़ के मामले को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। रॉबिन ने कहा कि उन पर जो छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, वो राजनीतिक षडयंत्र है। उन्होंने किसी नेता का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने उन्हें फंसाने के लिए महिलाओं से झूठा बयान दिलवाया है।

कांग्रेस नेता वार्ड नंबर- 24 के पार्षद नीतीश यादव के साथ पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि भिलाई में सफाई का ठेका अर्बन एनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड नागपुर के पास है। गणेश नाम का युवक उस ठेका कंपनी में सफाई सुपरवाइजर है।

नीतीश यादव और रॉबिन वार्ड की बेहतर सफाई के लिए गणेश का सहयोग करते हैं। गणेश और उन महिलाओं के किसी अनैतिक मामले के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। महिलाओं ने पहले गणेश पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया, बाद में अपना बयान बदलकर उसमें रॉबिन सिंह का नाम जोड़ा गया। रॉबिन सिंह ने कहा कि ये राजनीतिक दबाव में किया गया है।

Related Articles

Back to top button