रायपुर : बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन का आनंद लिया
86 छात्रावासों में न्योता भोज का किया गया आयोजन

केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्म दिन मनाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सच तक इंडिया रायपुर, 22 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर बालोद जिले के सभी 86 छात्रवासों में न्योता भोज का आयोजन किया गया था। बच्चों ने उत्साह के साथ भोजन किया और मुख्यमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया गया। न्योता भोज में बच्चों के लिए चावल, दाल, हरी सब्जी, आचार, पापड़, खीर, पूड़ी, हलवा जैसे स्वादिष्ट पकवान परोसे गए।


उल्लेखनीय है कि न्योता भोज सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। यह एक ऐसा अवसर है जहां बच्चों के साथ अपनी खुशियां मनाई जा सकती है। न्योता भोज के रूप में बच्चों के साथ शामिल होकर इस दिन को विशेष रूप से भोजन करा सकते हैं। विभिन्न त्यौहारों, अवसरों वर्षगांठ, जन्मदिन, विवाह और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर समुदाय के लोग अथवा कोई भी सामाजिक संगठन पूर्ण भोजन का योगदान कर सकते हैं।



