छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मोटर सायकल चोर बालाघाट से गिरफ़्तार

चोरी गये एक इलेक्ट्रिक मोटर सायकल बरामद

सच तक इंडिया रायपुर थाना उरला में दिनांक 07/06/24 को प्रार्थी ओंकार सचदेव ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि उनकी इलेक्ट्रिक मोटर सायकल को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्ट पर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को चेक करने पर सन्देही का पता चला जो घटना दिनांक से अपने किराए के मकान से फ़रार है, जिसका मूल निवास ज़िला बालाघाट म.प्र. है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमान संतोष सिंह के दिशानिर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभारी(शहर)श्री अनुराग झा व नगर पुलिस अधीक्षक उरला श्री मणिशंकर चंद्रा के मार्गदर्शन में थाना उरला टीम को तत्काल बालाघाट रवाना किया गया।

उरला टीम द्वारा आरोपी राहुल राणा पिता कुंजीलाल राणा उम्र 23 वर्ष ग्राम कटेदार थाना कटंगी जिला बालाघाट मध्य प्रदेश के घर में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी द्वारा चोरी के मोटर सायकल को रायपुर में छिपाकर रखना बताया। आरोपी को रायपुर लाकर चोरी गये मोटर सायकल को जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button