क़ृषि व्यापार एवं रोजगारप्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

अनंत की स्पीच पर भावुक हुए मुकेश अंबानी:जियो शेयर लिस्टिंग के इवेंट में परिवार के साथ मौजूद थे; देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर 1,358 पर लिस्ट हुआ है, जो इसके 1,119 के इश्यू प्राइस से 21% ज्यादा है। लिस्टिंग के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भावुक हो गए, जब उनके बेटे अनंत ने जियो की कामयाबी की कहानी बताई। जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 12.50 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह रिलायंस के बाद मार्केट कैप के हिसाब से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है। रिलायंस का मार्केट कैप 16 लाख करोड़ रुपए है। एयरटेल का मार्केट कैप 12.20 लाख करोड़ रुपए हैं।

अनंत बोले- जियो को देश की जनता ने बनाया

जियो की लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी ने रिलायंस की विरासत और लोगों के प्यार को याद करते हुए कहा, “जियो को पूरे देश का आशीर्वाद मिला है। मां ने कहा ‘जियो मेरे लाल’, दादी ने कहा ‘जुग जुग जियो’ और दोस्तों ने कहा ‘जियो यार’।” उन्होंने कहा कि जियो को भारत की जनता ने बनाया है और देश के लोगों के सपनों को पूरा करना ही उनका असली सपना है।

लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर बेचें या होल्ड करें?

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपने सिर्फ लिस्टिंग गेन के लिए पैसा लगाया है, तो लिस्टिंग के दिन मुनाफा वसूलना सही स्ट्रैटेजी होगी। लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टर्स को शेयर को पोर्टफोलियो में होल्ड करने की सलाह है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी का शेयर कुछ समय में ₹1,500 से ₹1,800 तक जा सकता है।

लिस्टिंग के बाद नए शेयर खरीदें या नहीं?

मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिस्टिंग वाले दिन शुरुआत में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, इसलिए तुरंत एंट्री न लें। अगर लिस्टिंग के बाद शेयर में थोड़ी गिरावट आती है, तो धीरे-धीरे शेयर में खरीदारी करना ही बेहतर होगा। शेयर की कीमत, वैल्यूएशन और कंपनी के प्रदर्शन का आकलन करके ही निवेश का फैसला लें।

IPO को किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन मिला था?

NSE के मुताबिक, तीन दिन (21 से 23 अक्टूबर) में यह IPO कुल 22.19 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

  • QIB (संस्थागत निवेशक): 70.55 गुना
  • NII (गैर-संस्थागत निवेशक): 14.00 गुना
  • रिटेल निवेशक: 2.72 गुना
  • कुल सब्सक्रिप्शन: 22.19 गुना

100 अरब डॉलर के खास क्लब में जियो की एंट्री

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के समय 100 अरब डॉलर से ज्यादा के मार्केट कैप वाली दुनिया की सिर्फ चौथी ऐसी कंपनी बन गई है, जिसे उसके फाउंडर खुद चला रहे हैं। इस मामले में जियो अब मेटा, अलीबाबा और इलॉन मस्क की स्पेसएक्स के क्लब में शामिल हो गई है।

टाटा समूह को पीछे छोड़ रिलायंस बना देश का सबसे बड़ा बिजनेस ग्रुप

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के साथ ही रिलायंस ग्रुप भारत का सबसे बड़ा बिजनेस घराना बन गया है। रिलायंस ग्रुप की सभी लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 28.9 लाख करोड़ पहुंच गया है।इसने 25.6 लाख करोड़ के मार्केट कैप वाले टाटा ग्रुप को पीछे छोड़ दिया है।रिलायंस और टाटा ग्रुप के बीच करीब 3.23 लाख करोड़ का अंतर आ गया है। इस रेस में अडाणी ग्रुप 16.6 लाख करोड़ के साथ तीसरे नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button