छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

महासमुंद लोसकभा चुनाव में रूपकुमारी चौधरी के ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने फटाखे फोड़कर मनाई जीत की खुशी

सच तक इंडिया रायपुर गरियाबंद। देश मे एनडीए की जीत और महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमति रूपकुमारी चौधरी की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा ने फटाखे फोड़ कर खुशी मनाई। चुनाव परिणाम स्पष्ट होते हुए मंगलवार शाम विधायक रोहित साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, गोवर्धन सिंह मांझी, डमरूधर पुजारी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता ओर पदाधिकारी जिला मुख्यालय के तिरंगा चौक में एकजुट हुए। सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। नगाड़ों के ढोल में जमकर नाचे भी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर विधायक रोहित साहू ने कहा कि महासमुन्द लोकसभा में गरियाबंद जिले से पहली बार भाजपा को 50 हजार की ऐतिहासिक बढ़त मिली हैं। देश में एनडीए और छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिला है। इस जीत का श्रेय मै प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को देना चाहूॅगा। जिनके प्रयास और अथक परिश्रम से देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। साथ महासमुंद लोकसभा में भी भाजपा लगातार चौथी बार जितने में कामयाब रही।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, बलदेव सिंह हुंदल, राहुल सेन, चिरंजीव देवांगन,सुरेंद्र सोनटेके, गुरु नारायण तिवारी, कमल सिन्हा, सीताराम यादव, चंद्रशेखर साहू, मिलेश्वरी साहू, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, अजय रोहरा, सागर मयाणी, प्रतीक तिवारी, राजु साहू, मनीष हरित, वीरेंद्र साहू, वंश गोपाल सिन्हा, संजू साहू, धमेन्द्र ध्रुव, प्रकाश कश्यप, बिंदु सिन्हा, नूतन देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजुद थे।

Related Articles

Back to top button