छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भिलाई-वेज बिरयानी के अंदर निकला मांस का टुकड़ा .सीए ने अशोका बिरयानी में जमकर किया बवाल, प्रबंधन ने लिखित में मांगी माफी

सच तक इंडिया रायपुर भिलाई नेहरू नगर स्थित अशोका बिरयानी खाना खाने गए एक शाकाहारी परिवार के खाने में मांस का टुकड़ा मिला है। इस पर परिवार के लोग काफी भड़क गए। उन्होंने अशोका बिरियान प्रबंधन से लिखित में माफीनामा लिया है। परिवार का कहना है कि वो ये बड़ी लापरवाही है। वो उसके खिलाफ शिकायत करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रमेश मोहंती, स्टॉफ अशोका बिरयानी नेहरू नगर ब्रांच

जिस व्यक्ति के साथ यह घटना घटी वो पेशे से सीए हैं। रायपुर पुरानी बस्ती निवासी सीए मुकेश यदु ने बताया कि वो और उनका पूरा परिवार वेजिटेरियन है। 17 जून को वो अपनी पत्नी के साथ भिलाई आए थे। उस दिन उनकी एनिवर्सरी थी, इसलिए मुकेश पत्नी को लेकर अशोका बिरियानी की नेहरू नगर ब्रांच पहुंचे। उन्होंने वहां के स्टॉफ से एक हांडी वेज बिरयानी आर्डर किया। स्टॉफ ने हांडी वेज बिरयानी सर्व की। जब आधी बिरयानी खाने के बाद दोबारा बिरयानी प्लेट में डाली तो उसके अंदर एक अदरक की तरह का टुकड़ा दिखा।

मुकेश को शक हुआ कि वो मांस का टुकड़ा है। इस पर उन्होंने स्टॉफ को बुलाया और कहा कि ये चिकन का पीस वेज बिरयानी में कैसे आ गया। पहले तो स्टॉफ ने इसके लिए मना किया, लेकिन जब मुकेश और उनकी पत्नी ने हंगामा किया और शिकायत करने की बात कही तो स्टॉफ घबरा गया। इसके बाद मुकेश बिरयानी नेहरू नगर के जीएम ने उन्हें लिखित में एक माफीनामा लिखकर दिया। मुकेश का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने एक शाकाहारी परिवार का धर्म भ्रष्ट किया है। इसकी शिकायत वो संबंधित विभाग में करेंगे और कार्रवाई की मांग करेंगे।

अशोका बिरयानी प्रबंधन ने यह लापरवाही केवल वेज बिरयानी में ही नहीं की, बल्कि उन्होंने बिरयानी के साथ जो ग्रेवी दी वो नानवेज ग्रेवी दे दी। मुकेश को शक हुआ तो उन्होंने स्टॉफ को बुलाया और डांटा। इसके बाद स्टॉफ सॉरी बोलकर उस ग्रेवी को ले गया और दूसरी ग्रेवी लेकर आया। मुकेश का कहना है कि गलती एक बार होती है। यहां ग्रेवी और बिरयानी दोनों में नानवेज परोसने की कोशिश की गई है। इससे साफ है कि वहां के स्टॉफ द्वारा ऐसा जानबूझ कर किया जा रहा है।

मुकेश यदु ने बताया कि अशोका बिरयानी प्रबंधन ने उनसे द्वारा किया उनके यहां वेज और नानवेज का अलग-अलग किचन है, लेकिन जब उन्होंने किचन देखने की बात कही तो उन लोगों ने किचन नहीं दिखाया।

मुकेश यदु का कहना है कि अशोका बिरयानी एक बड़ी संस्था है। ऐसे बड़े रेस्टोरेंट में यदि ऐसा होता है तो वहां स्टॉफ गलती के लिए शर्मिंदा होता है। यहां तो अशोका बिरयानी प्रबंधन में जरी भी गलती का अफसोस नहीं दिखा। जहां एक तरप मुकेश उनसे बातचीत कर रहे थे तो वहीं वहां के जीएम खाना खाते हुए हंस रहे थे।

मुकेश यदु का कहना है कि उनका धर्म भ्रष्ट करने की जानबूझ कर कोशिश की गई है। वो इससे शर्मिंदा हैं, लेकिन प्रबंधन को इसके लिए कोई अफसोस नहीं है। मुकेश ने कहा कि वो दोबारा जीवन में कभी भी अशोका बिरयानी खाना खाने नहीं जाएंगे और दूसरे लोगों से भी कहेंगे कि उन्हें भी ऐसा रेस्टोरेंट का बहिष्कार करना चाहिए।

अशोका बिरयानी नेहरू नगर ब्रांच के रमेश मोहंती ने अपनी गलती मानी उन्होंने कहा कि उनसे गलती हुई है। वेज बिरयानी में मांस का टुकड़ा निकला है। वो खुद एक ब्राह्मण है और समझते हैं कि यदि किसी शाकाहारी के खाने में मांस का टुकड़ा मिल जाए तो उस पर क्या बीतेगी। उस घटना के बाद से उन्होंने अपने स्टॉफ को और सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button