छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

भारत निर्वाचन आयोग कार्यव्यव पर्यवेक्षक श्री आस्तानंद पाठक के मुख्य आतिथ्य में लोकतंत्र के इस महापर्व में प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों से अपील- 

अपने मताधिकार का प्रयोग कर दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करें: विक्रम सिंहदेव (चे. कार्यकारी अध्यक्ष)

सच तक इंडिया रायपुर जिलाधीश श्री गौरव कुमार सिंह जी, नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्र एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप जी की उपस्थिति में व्यापारियों को शत् प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज एवं कैट छत्तीसगढ़ चेप्टर के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष एवं कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तमचंद गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष-राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल एवं कैट सीजी चेप्टर के प्र्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष वासु माखीजा ने बताया कि आज शुक्रवार, दिनांक- 12 अप्रेल 2024 को 19 एवं 26 अप्रेल तथा 7 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव (चुनाव का पर्व- देश का गर्व) में व्यापारियों की भूमिका सुनिश्चित करने तथा 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने भारत निर्वाचन आयोग कार्यव्यव पर्यवेक्षक श्री आस्तानंद पाठक के मुख्य आतिथ्य एवं जिलाधीश श्री गौरव कुमार सिंह जी, नगर निगम आयुक्त श्री अविनाश मिश्र एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप जी की उपस्थिति में कलेक्टर परिसर स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में निर्वाचन आयोग के सानिध्य में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में चेंबर के पदाधिकारी, व्यापारिक संघों के प्रमुख एवं बड़ी संख्या में व्यापारीगण उपस्थित रहे।

बैठक में चेंबर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री विक्रम सिंहदेव जी ने कहा कि व्यापारी वर्ग का विकसित सभ्य समाज एवं आर्थिक योगदान के साथ-साथ स्वस्थ शासन की स्थापना में भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। प्रदेश के 12 लाख व्यापारियों की केवल एक ही मंशा है कि आने वाली सरकार व्यापारियों के हित में सोचे। व्यापारियों के हितों की रक्षा एवं उनके व्यापार के विकास के लिए भी नए शासकीय योजनाएं लाई जाए। वर्तमान योजनाओं के अंतर्गत छोटे व्यापारियों को शामिल किया जाए। प्रदेश की जीडीपी में योगदान देने वाले हम व्यापारियों की भी भावी सरकार के समितियों में स्थान मिले।

श्री सिंहदेव जी ने लोकतंत्र के इस महापर्व में 100 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को साधते हुए का मतदान करने और कराने की शपथ लेते हुए कहा कि प्रदेश के लगभग 2 करोड़ 12 लाख जनसंख्या में से हम 12 लाख व्यापारी हैं जो प्रदेश में 36 लाख मतदाताओं को चुनाव में मतदान करने हेतु प्रेरित कर सकते हैं। व्यापारीगण अपने मताधिकार के साथ-साथ अपने परिवार एवं कर्मचारियों के मताधिकार का उपयोग अवश्य रूप से करवाएं। समस्त इकाइयों एवं एसोसिएशन मतदान हेतु अपने क्षेत्र के लोगों को प्रेरित करें ताकि शत् प्रतिशत मतदान हो सके। कार्यक्रम में व्यापारियों ने अपने मताधिकार का पूर्ण प्रयोग करने और दूसरों को भी मतदान हेतु प्रेरित करने की शपथ ली।

इस अवसर पर चेंबर कार्यकारी अध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी जी, विक्रम सिंहदेव, उपाध्यक्ष टी श्रीनिवास रेड्डी, जय नानवानी, महेंद्र बागरोडिया, प्रदेश मंत्री निलेश मूंधड़ा, राजेंद्र खटवानी, जयराम कुकरेजा, युवा चैंबर महामंत्री कांति पटेल, उपाध्यक्ष जयेश पटेल, मंत्री हिमांशु वर्मा, संगठन मंत्री विक्रांत राठौड़, रायपुर थोक स्टेशनरी विक्रेता संघ अध्यक्ष गोविन्द चिमनानी, रायपुर बारदाना व्यापारी संघ सचिव मनीष भानुशाली सहित बड़ी संख्या में व्यपरिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button