छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

ब्रैकिंग न्यूज़ -पूर्व मंत्री शिव डहरिया की पत्नी पर निगम के सामुदायिक भवन पर कब्जा करने का आरोप, नेता प्रतिपक्ष ने दस्तावेजों के साथ उठाया मामला-मेयर ने जांच और कार्रवाई का किया ऐलान

सच तक इंडिया रायपुर सामुदायिक भवन पर पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया के परिवार के कब्जे को लेकर बुधवार को नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया कि सामुदायिक भवन पर मंत्री शिव डहरिया के परिवार का कब्जा है. जबकि नगर निगम और स्मार्ट सिटी के अधिकारी इस बिल्डिंग में पेंटिंग, फर्नीचर और अन्य सुविधाओं पर करीब एक करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। यह भवन आम लोगों को नहीं दिया जा रहा है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सामान्य बैठक शुरू होते ही नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री की पत्नी शकुन डहरिया ने राजश्री सद्भावना समिति के नाम पर शताब्दी नगर तेलीबांधा स्थित सामुदायिक भवन पर अवैध कब्जा कर लिया है। यह भवन न तो किसी को आवंटित किया जा रहा है और न ही इसका सामुदायिक उपयोग किया जा रहा है। कांग्रेस राज में इस बिल्डिंग पर निगम और स्मार्ट सिटी अफसरों ने मिलकर करीब एक करोड़ रुपए खर्च किए

मेयर परिषद के कुछ सदस्यों का कहना है कि यह भवन किसी को आवंटित नहीं है, फिर भवन पर मंत्री की पत्नी का कब्जा कैसे है? नेता प्रतिपक्ष के इस आरोप के बाद सामान्य सभा में माहौल गर्म हो गया. इसे लेकर सभी भाजपा पार्षद कार्रवाई की मांग करने लगे। नेता प्रतिपक्ष मीनल ने कहा कि भवन पर अवैध कब्जा और उस पर अधिकारियों द्वारा लाखों रुपए खर्च करना जांच का विषय है. इसमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. महापौर अजाज ढेबर ने पूरे मामले की जांच करने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया.

Related Articles

Back to top button