प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

आज का इतिहास 17 अक्टूबर : शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित हुईं मदर टेरेसा, जानिए आज का इतिहास

सच तक इंडिया रायपुर गरीबों की मसीहा मदर टेरेसा को कौन नहीं जानता? उन्हें दुनिया ने 17 अक्टूबर 1979 को शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया. भारत से विशेष रूप से स्नेह रखने वाली मदर टेरेसा ने 1948 में स्वेच्छा से भारत की नागरिकता स्वीकार की. उन्होने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ चैरिटी की स्थापना की और दुनियाभर में इसके केन्द्रों की स्थापना कर गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की. 1980 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इतिहास का दूसरा अंश भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के गठन से जुड़ा हुआ है. दरअसल 1920 वो दौर था जब दुनियाभर में समाजवादी विचारधारा का बोलबाला था. रूस में लेनिन के नेतृत्व में वोल्सेविक क्रांति हो चुकी थी जिससे दुनियाभर के लोग आकर्षित हो रहे थे. 17 अक्टूबर 1920 को एम.एन. राय ने अवनी मुखर्जी, मोहम्मद अली और मोहम्मद शफीक के साथ मिलकर ताशकंद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की. उनलोगों ने रूसी क्रांति के जनक ब्लादिमीर लेनिन से पहली बार मुलाकात की और रूस की क्रांति से प्रेरणा लेते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन किया

इतिहास का तीसरा अंश रंगभेद के खिलाफ दुनिया का ध्यान आकर्षित करने से जुड़ा है. दरअसल ओलम्पिक जैसे खेलों के महाकुंभ में विजेताओं ने रंगभेद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. ये घटना है 1968 के मेक्सिको ओलम्पिक का…जब अमेरिकी अश्वेत खिलाड़ी स्वर्ण पदक विजेता टोमी स्मिथ और कांस्य पदक विजेता जॉन कार्लोस पदक समारोह के अपनी मुट्ठी उठाए हुए नजर आए. दोनों ने काला दस्ताना पहन रखा था. यहां तक कि रजत पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया के पीटर नॉर्मन ने भी मानवाधिकार बैज पहना था

17 अक्टूबर का इतिहास

1870 – कलकत्ता बंदरगाह को एक संवैधानिक निकाय प्रबंधन के तहत लाया गया।

1888 – वैज्ञानिक थामस अल्वा एडिसन ने ऑप्टिकल फोनोग्राफ के पेटेंट के लिए आवेदन किया।

1912 – बुल्गारिया, यूनान और सर्बिया ने ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।

1917 – प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटेन ने पहली बार जर्मनी पर हवाई हमले किये।

1933 – प्रसिद्ध वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन नाजी जर्मनी से अमेरिका चले गये।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध में पहली बार जर्मनी की पनडुब्बी ने एक अमेरिकी पोत पर हमला किया।

1979 – मदर टेरेसा को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 – पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।

2003 – चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास ‘वेरनारन गॉड लिटिल’ को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।

2004 – न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री क्लार्क भारत पहुँची। गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएँ दिये जाने का रहस्योद्घाटन।

2007 – आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास ‘द गेदरिंग’ के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।

2008- एकाधिकार व प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जाँच के आदेश किए।

2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्टों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की.

Related Articles

Back to top button