प्रमुख खबरेंमध्यप्रदेश एवं बुंदेलखंड

प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर इंदौर में 13 साल के छात्र ने छोड़ा घर, पत्र में लिख गया- असली परिवार के पास जा रहा हूं

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना इलाके की श्री कृष्ण विहार कॉलोनी में रहने वाला 13 साल का 10वीं का छात्र घर छोड़कर चला गया। वह प्रेमानंद महाराज से प्रभावित होकर उनके पास वृंदावन रवाना हुआ है। घर से जाने से पहले उसने अपने माता-पिता को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि ‘मैं रुद्र पांडे आ रहा हं, महाराज जी, आपके चरणों में। मैं अपने असली परिवार के पास जा रहा हूं।’

‘बच्चे ने लिखा है कि मम्मी पापा मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। आपके साथ मेरा जीवन पूरा हो गया अब मैं चलता हूं। वह जाने के पहले घर से 1000 रुपए लेकर गया और लिखकर गया कि यह रुपए मेरा दोस्त आपको लौटा देगा।’ खजराना पुलिस ने फिलहाल अपहरण का केस दर्ज किया है। बच्चे के पिता ड्राइवर हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button