छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सूरजपुर में करेंगे चुनावी सभा, चिंतामणि महाराज के पक्ष में करेंगे प्रचार

सच तक इंडिया रायपुर। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 4 मई को सूरजपुर जिले में आ रहे हैं. जेपी नड्डा के दौरे को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव और पार्टी सह प्रभारी नितिन नवीन सूरजपुर में जोरशोर तैयारियां की है. प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा सरगुजा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में प्रचार करेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस दौरान जेपी नड्डा 4 मई एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे. जिसको देखते हुए पार्टी ने आने वाले दिग्गज नेताओं की लिस्ट के साथ ही स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की तैयारियों का काम सौंपा है. इस मौके पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दावा किया कि सबका साथ सबका विकास के साथ देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को जनता प्रधानमंत्री बनाएगी.




