फॉर्च्यून मेटालिक्स में हुए फर्नेस ब्लास्ट में जिला कांग्रेस कमिटी रायपुर ग्रामीण का उग्र प्रदर्शन

सच तक इंडिया रायपुर कल ग्राम कपसदा स्थित फॉर्च्यून मेटालिक्स में हुए फर्नेस ब्लास्ट की घटना को ले लेकर आज रायपुर ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी और क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उग्र प्रदर्शन प्लांट परिसर के सामने किया।कल जब ब्लास्ट हुआ था उसमे 1 मजदूर की मृत्यु एवं 2 मजदूर घायल हुए थे ये आंकड़ा प्लांट प्रबंधन द्वारा दिया गया जबकि घायलों की संख्या प्रबंधन द्वारा छुपाया जा रहा है। उसके पश्चात रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष और धरसिवा ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष को प्लांट के अंदर जाने से रोका गया था जब वह लोग प्लांट के अंदर निरीक्षण करना चाहते थे तो प्लांट प्रबंधन द्वारा उन्हें मना किया गया।आज उसी संबंध में सभी कांग्रेसजन और आसपास के ग्रामवासी प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस घटना के बारे में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमिटी ओबीसी विभाग के भावेश बघेल ने बताया कि प्लांट की बाउंड्रीवाल से सट के 45 – 50 निवासरत है उन्होंने तहसीलदार के सामने प्लांट प्रबंधन से मांग की इन परिवारों को सही और सुरक्षित जगह दी जाए जहा वह परिवार अपना जीवन जी पाए।साथ ही भावेश बघेल ने बताया कि यह घटना प्लांट प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण से हुई है। इस आंदोलन में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमिटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष उधोराम वर्मा,धरसीवा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकित वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा,साहिल खान, मोहन साहू, चूड़ामणि साहू एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष संयम ठाकुर, अनिरुद्ध वर्मा,संजू निर्मलकर एवं क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी शामिल हुए।



