छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
Trending

नगर निगम में होर्डिंग घोटाले पर कार्यवाही पर करेगी आंदोलन

रायपुर। नगर निगम में 27 करोड़ रुपए के होर्डिंग्स घोटाले को लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा एवम भाजपा पार्षद दल के संयुक्त नेतृत्व में 10 मई को दोपहर 12 बजे नगर निगम मुख्यालय गाँधी सदन में प्रदर्शन कर घोटाले में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग की जाएगी । रविवार दोपहर 1 बजे भाजपा रायपुर शहर जिला के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें भाजपा पार्षद दल के पार्षद भी शामिल हुए । बैठक में 27 करोड़ रुपए के होर्डिंग्स घोटाले को लेकर चर्चा हुई कि 2019 से लेकर 2023 तक होर्डिंग पॉलिसी में किये गए बदलाव और डिवाइडर में लगाये गए होर्डिंग्स की संख्या के साथ होर्डिंग्स के साइज को बढ़ाने और रेट तय करने के कारण जो 27 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ उस पर नगर निगम के महापौर ने अब तक कोई ठोस कार्यवाही नही की है । पूरे मामले को MIC में चर्चा कर जाँच समिति बना कर पर्दा डालने की कोशिश कांग्रेस की महापौर परिषद कर रही है । बैठक में उपस्थित पदाधिकारी और पार्षदों को शहर जिला अध्यक्ष जयन्ती पटेल , पूर्व नेता प्रतिपक्ष सूर्यकान्त राठौर , भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे ने सम्बोधित किया और बैठक का संचालन महामंत्री रमेश ठाकुर ने किया । बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं पार्षद ने 27 करोड़ रुपए के होर्डिंग्स घोटाले के पीछे 2 वर्षों से महापौर की चुप्पी पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा की इतने बड़े घोटाले के पीछे नगर निगम के अधिकारी और महापौर परिषद के लोग भी शामिल रहे होंगे । यही कारण है कि जाँच समिति में केवल MIC सदस्यों और कांग्रेस पार्षदों को रखा गया है । भाजपा और निर्दलीय पार्षदों को 27 करोड़ रुपए के होर्डिंग्स घोटाले की जाँच समिति में नही रखा गया है । भाजपा नेताओं को महापौर की नीयत में सन्देह है इसलिए रायपुर शहर जिला भाजपा और भाजपा पार्षद दल 10 मई को दोपहर 12 बजे गाँधी सदन नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन कर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए होर्डिंग्स घोटाले में शामिल दोषी लोगों पर कार्यवाही की माँग करेंगे ।
होर्डिंग्स घोटाले को लेकर नगर निगम में 10 मई को होने वाले प्रदर्शन के लिए 4 सदस्यीय समिति बनायी गयी है जिसमें गोपी साहू , पार्षद मनोज वर्मा , मृत्युंजय दुबे ,अमित मैशरी को शामिल किया गया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Related Articles

Back to top button