छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

संभागायुक्त कावरे ने राजिम में नवीन मेला ग्राउंड का किया निरीक्षण,कलेक्टर अग्रवाल की मौजूदगी में मेला आयोजन के संबंध में तैयारियों का लिया जायजा

सच तक इंडिया रायपुर गरियाबंद। रायपुर संभागायुक्त महादेव कावरे ने आज राजिम पहुंचकर आगामी राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारियों के सम्बन्ध में नवीन मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला आयोजन के संबंध में की जा रही तैयारी का जायजा लिया। साथ ही नवीन मेला ग्राउंड में पहुंचकर मेला के विकास के लिए जारी कार्यों का भी जायजा लिया। संभागायुक्त ने प्रगतिरत कार्यो का अवलोकन कर निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संभागायुक्त कावरे को कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने राजिम कुंभ कल्प मेला की तैयारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने राजिम मेला के ड्राइंग डिजाइन के माध्यम से विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही अभी तक किए गए तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। संभाग आयुक्त कावरे ने राजिम कुंभ कल्प मेले के भव्य आयोजन के लिए सभी तैयारियां को समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सड़क, कुंड, पार्किंग व्यवस्था, दुकान आबंटन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति आदि की भी व्यवस्थाओं को भी मेलार्थियों की सुविधा के अनुरूप जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर अरविंद पांडे, मेला स्थानीय समिति के सदस्यों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर के ट्रस्टी एवं पदाधिकारीगण सहित वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button