छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव : रायपुर जिले के 4 जनपद के लिए SC महिला, आरंग जनपद अनारक्षित महिला, धरसीवा जनपद अध्यक्ष OBC महिला को मिला आरक्षण

सच तक इंडिया रायपुर। राजधानी के शहीद स्मारक भवन में जिला पंचायत सदस्यों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया जारी है। रायपुर जिले के 4 जनपद पंचायत हैं. इसमें से अभनपुर जनपद अध्यक्ष के लिए SC महिला, आरंग जनपद अनारक्षित महिला, धरसीवा जनपद अध्यक्ष OBC महिला के लिए आरक्षित हुआ. वहीं तिल्दा नेवरा जनपद अध्यक्ष अनारक्षित के लिए आरक्षित किया गया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 4.39 % होने के कारण नियमानुसार ST को आरक्षण नहीं दिया गया. बता दें कि इससे पहले के चुनाव में धरसीवा जनपद SC महिला, आरंग जनपद अनारक्षित, अभनपुर जनपद अनारक्षित महिला और तिल्दा जनपद OBC महिला के लिए आरक्षित था.



