ट्रक और बस में टक्कर में जोरदार टक्कर, आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल

सच तक इंडिया रायपुर धमतरी। जिले के सिहावा रोड में आज ट्रक और बस में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बस में सवार आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए, जिसमे से 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर रखा था और पुलिस के आने के बाद ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार विद्या कुंज स्कूल की बस स्कूल के लिए जा रही थी, जिसमें स्कूली बच्चे सवार थे। इस दौरान सिहावा जालमपुर सिहावा रोड के पास ट्रक किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर कर रहा था और रॉन्ग साइड में आकर ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आस पास के लोगों को बम ब्लास्ट होने जैसा महसूस हुआ, जब लोग पास में आकर से देखे तो बच्चों की बचाओ बचाओ की किलकार सुनाई दी। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला और तत्काल 108 के माध्यम से आधा दर्जन स्कूली बच्चों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें से दो बच्चे गंभीर बताया जा रहे हैं। टक्कर के बाद लोगों ने ड्राइवर को पकड़ कर रखे हुए थे और पुलिस के आने के बाद ड्राइवर को पुलिस के हवाले कर दिया।



