छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया – अमर पारवानी

सच तक इंडिया रायपुर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमर पारवानी, चेयरमेन मगेलाल मालू, अमर गिदवानी, प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र दोशी, कार्यकारी अध्यक्ष विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वाशु माखीजा, महामंत्री सुरिन्द्रर सिंह, कार्यकारी महामंत्री भरत जैन, एवं कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट सी.जी. चैप्टर के प्रदेश कार्यालय में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अथिति कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड़ इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी जी रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैट के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि आज हम यहाँ पर अपने देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के उपलक्ष में एकत्रित हुए है। सबसे पहले मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई देता हूँ। आजादी के बाद भारत देश अब तक बहुत उन्नति कर चुका है। 15 अगस्त भारत देश के गर्व और सौभाग्य का दिवस है। यह पर्व हमारे हृदय में नवीन स्फूर्ति, नवीन आशा, उत्साह तथा देश-भक्ति का संचार करता है। स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात की याद दिलाता है कि हमने कितनी कुर्बानियाँ देकर यह आजादी प्राप्त की है, जिसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है।

कैट के प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेन्द्र दोशी ने सर्वप्रथम भारत माता के तस्वीर पर माल्यापर्ण कर ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात् ध्वजारोहरण कार्यक्रम में उपस्थित कैट के पदाधिकारियों एवं व्यापारीगणो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हम देश की 78वां स्वंतत्रता दिवस मना रहे है।

उन्होनें आगे कहा कि भारत का स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को देश भर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। यह प्रत्येक भारतीय को एक नई शुरूआत की याद दिलाता है। इस दिन 200 वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद के चंगुल से छूट कर एक नए युग की शुरूआत हुई थी। 15 अगस्त 1947 वह भाग्यशाली दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दी गई। जय हिन्द !

ध्वजारोहण कार्यक्रम में कैट के पदाधिकारी एवं व्यापारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहेः- अमर पारवानी, अमर गिदवानी, जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानन्द जैन, वासु माखीजा, सुरिन्द्रर सिंह, भरत जैन, अजय अग्रवाल, अमर धींगानी, विजय पटेल, महेन्द्र बागरोड़िया, राकेश ओचवानी, पवन वाधवा जय नानवानी, प्रीतपाल सिंह बग्गा, नरेश पाटनी, जयराम कुकरेजा, महेश खिलोसिया, विजय जैन, परविन्दर सिंह, विक्रांत राठौर, सतीश श्रीवास्तव, मोहन वर्ल्यानी, नागेन्द्र तिवारी, मनीष सेनी अमीत गुप्ता, परमानन्द जैन (सायकल एसोसियेशन) जीवत बजाज, राजेन्द्र खटवानी, सहित अन्य व्यापारीगण उपस्थित रहे।

धन्यवाद

सुरिन्द्रर सिंह

प्रदेश महामंत्री

7000147979

Related Articles

Back to top button