छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

10th-12th CG बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, इस खबर में दी गई लिंक पर क्लिक कर देखें रिजल्‍ट

रायपुर – छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जारी कर दिए हैं। 7 मई 2025 दिन बुधवार को दोपहर 3 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। इस साल के रिजल्ट की घोषणा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की है। इससे पहले, छात्र और अभिभावक लगातार परिणाम की तारीख को लेकर इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

CGBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मार्च 2025 में आयोजित की गई थीं। कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 24 मार्च को समाप्त हुईं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 28 मार्च को हुई थी। इन परीक्षाओं में करीब 5 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनका इंतजार अब खत्‍म हो गया है।

छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके CGBSE Result 2025 ऑनलाइन चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट

https://www.cgbse.nic.in पर जाएं।

होमपेज पर ‘परीक्षा परिणाम 2025 (Exam Results 2025)’ के लिंक पर क्लिक करें।

अब ‘High School Exam Result 2025’ (10वीं) या ‘Higher Secondary Exam Result 2025’ (12वीं) लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।

सबमिट करते ही आपका रिजल्ट (CG Board Toppers List 2025) स्क्रीन पर दिखेगा।

रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट निकाल लें।

Related Articles

Back to top button