छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

बेमेतरा में भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन एवं तीज महोत्सव

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बेमेतरा। भाजपा महिला मोर्चा बेमेतरा के नेतृत्व में जिला भाजपा कार्यालय में सावन एवं तीज महोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक परिधान में पहुंचकर उत्सव का आनंद लिया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का बेमेतरा में प्रथम आगमन हुआ। उन्होंने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित महिलाओं को सावन एवं तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं में तीज जैसे पर्व महिलाओं के उत्साह, उमंग और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक हैं। उन्होंने महिला मोर्चा को संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, दुर्ग सांसद विजय बघेल, भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी हर्षिता पांडे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रतिज्ञा गुप्ता, साजा विधायक ईश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जितेंद्र साहू, रजककार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना तिवारी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी कुमुद बघेल, भाजपा जिला प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रायपुर राजेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सभापति अंजू बघेल, जनपद अध्यक्ष हेमा दिवाकर, शहर मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रेवाराम निषाद सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button