छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल: हायर सेकेण्डरी परीक्षा 9 मार्च से एवं हाई स्कूल परीक्षा 11 मार्च से

सच तक इंडिया रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित परीक्षा सत्र 2024 की समय-सारणी का निर्धारण किया गया है। हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 9 मार्च से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल तक और हाई स्कूल की परीक्षा 11 मार्च से प्रारंभ होकर 3 अप्रेल तक आयोजित होगी। परीक्षा का समय दोपहर 1.45 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रोफेसर व्ही. के. गोयल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय-सारणी का अवलोकन एवं जानकारी समीपस्थ अध्ययन केन्द्र से प्राप्त कर सकते है। इसके अलावा कार्यलयीन वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर भी समय-सारणी उपलब्ध है, जिसे छात्र-छात्राएं डाउनलोड कर सकते है।

Related Articles

Back to top button