छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने किया समन्वयकों को नियुक्त

सच तक इंडिया रायपुर । लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी तारतम्य में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में समन्वयकों की नियुक्ति की है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर समन्वयक नियुक्ति एआईसीसी ने कर दी हैं। ये समन्वयक प्रदेश चुनाव समिति और एआईसीसी को रिपोर्ट करेंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कांग्रेस के दिल्ली मुख्यालय तरफ से जारी सूची के मुताबिक अलग-अलग लोकसभा के लिए जिन समन्वयकों को जिम्मेदारी दी गयी है, उनमें सरगुजा लोकसभा (ST) के लिए पवन अग्रवाल, रायगढ़ लोकसभा (ST) मधु सिंह, जांजगीर चांपा (SC) बैजनाथ चंद्राकर, कोरबा लोकसभा के लिए सुभाष धुप्पड़, बिलासपुर लोकसभा के लिए पियुष कोसरे, राजनांदगांव लोकसभा के लिए दीपक दुबे, दुर्ग लोकसभा के लिए पदम कोठारी, रायपुर लोकसभा के लिए राजेंद्र साहू, महासमुंद लोकसभा के लिए राजेश यादव, बस्तर लोकसभा (ST) के लिए नरेश ठाकुर, कांकेर लोकसभा (ST) के लिए रवि घोष का नाम शामिल हैं।



