छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

कु्म्हारी से दुर्ग आने वाला ब्रिज आज से 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया… पुलिस न रोडमैप जारी किया

सच तक इंडिया रायपुर-नागपुर नेशनल हाइवे पर निर्माणाधीन कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज 8 से 13 जनवरी तक 6 दिनों के लिए सभी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान जाम की स्थिति से बचाने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने रायपुर-दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) व दो पहिया वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग का रोडमैप जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ब्रिज पर 6 दिनों तक चलेगा लोड टेस्टिंग कार्य

बता दें कि जो लोग रोजाना सड़क मार्ग से रायपुर से दुर्ग आना-जाना करते हैं उनके लिए कुम्हारी में निर्माणाधीन ओवर ब्रिज पूरी तरह से बंद रहेगा। ट्रैफिक पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ब्रिज पर लोड टेस्टिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते रायपुर से दुर्ग आने वाले वाहनों के लिए ओवर ब्रिज बंद किया गया है। लोड टेस्टिंग का कार्य अगले 6 दिनों तक चलेगा।

हल्के वाहनों के लिए जारी किया गया रोड मैप

दुर्ग पुलिस ने हल्के चार पहिया और दोपहिया वाहनों को जाम से बचाने के लिए एक रोड मैप जारी किया है। रायपुर दुर्ग आने-जाने वाले हल्के चार पहिया वाहन (कार, जीप, सूमो, माल वाहक आदि) एवं दो पहिया वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर बिना जाम में फंसे आना-जाना कर सकेंगे। इसके लिए दुर्ग से रायपुर के लिए जाने वाले वाहन भिलाई तीन चरोदा क्षेत्र रायल खालसा ढाबा उरला-कुरूदडीह-पाहंदा से होते हुए अमलेश्वर होकर महादेव घाट मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही खुर्सीपार एवं पुरानी भिलाई के लोग रायपुर आने-जाने के लिए सिरसा गेट चौक से सिरसा कला से मोतीपुर से अमलेश्वर मार्ग का उपयोग करें। दुर्ग, सेक्टर एरिया, नेहरू नगर, सुपेला एवं पावर हाउस के रहवासी रायपुर आने-जाने के लिए नेवई-उतई- फुण्डा-मोतीपुर से अमलेश्वर होकर रायपुरा चौक मार्ग का उपयोग करेंगे।

Related Articles

Back to top button