छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

घरेलू उपाय अपनाकर केमिकल मुक्त बागवानी करें: मनीषा त्रिवेदी

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रकृति की ओर सोसायटी के द्वारा आयोजित कलम आदान प्रदान कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ ।अत्यधिक बारिश के बावजूद प्रकृति प्रेमियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया संस्था के अध्यक्ष मोहन वर्ल्यानी जी ने सभी को आने वाले समय में अन्य कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया और विशेष धन्यवाद दिया कि सब के सहयोग से यह अभियान इसी तरह चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन राम खटवानी ने किया।

प्रभारी एवं प्रकृति प्रेमी मनीषा त्रिवेदी ने कहां वर्षा ऋतु में पेड़ पोधों की देखभाल के लिए केमिकल रहित उपचार की जानकारी दी उनके अनुसार इन दिनों विभिन्न प्रकार के कीड़ों से बचाव के लिए कीटनाशक के उपयोग करने से अच्छा होगा कि घरेलू उपचार किया जाए जैसे कि मिर्च लहसुन के पेस्ट को पानी में डालकर स्प्रे किया जा सकता है अथवा नीम आयल के छिड़काव से भी कीट नियंत्रण किया जा सकता है ,नीम की पत्तियों को पीसकर पानी में मिलाकर छिड़काव किया जाए तो इससे भी पौधे संक्रमण से बचे रहते हैं घोंघों को बगीचे से निकालने के लिए रात में खीरे के टुकड़े रखने से सारे उसकी ओर आकर्षित होते हैं जिन्हें सुबह हटाया जा सकता है,इसी तरह के घरेलू उपायों को अपनाकर केमिकल मुक्त बागवानी की जा सकती है। कार्यक्रम में मोहन वर्ल्यानी, मनीषा त्रिवेदी, राम खटवानी, सुधा केसरवानी, नूपुर परगनिया, प्रियंका सिन्हा, गुरमीत अरोरा, सुचिता चौधरी,श्यामली, कर्नल सुनील मिश्रा जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button