छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी राजेश्वर बंजारे गिरफ्तार

निजात अभियान के तहत थाना मंदिर हसौद पुलिस की कार्यवाही

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नारकोटिक्स एक्ट एवं अवैध रूप शराब पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु विशेष टीम का गठन करने के साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री बिक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में दिनांक 14.04.2024 को थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति अपने दोपहिया वाहन में अवैध रूप से शराब लेकर आमासिवनी से ग्राम तुलसी की तरफ आ रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए दोपहिया वाहन एवं हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति एवं वाहन की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को ग्राम तुलसी मोड के पास नाकेबंदी कर पड़का गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश्वर बंजारे ग्राम तुलसी थाना मंदिर हसौद का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे थैला की तलाशी लेने पर थैला में देशी शराब रखा होना पाया। शराब परिवहन करने/रखने के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से अवैध रूप से रखें 140 पौवा देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त दो पहिया वाहन होण्डा साईन क्रमांक सीजी 04 पीके 4060 जुमला कीमती लगभग 40,000/- रूपये जप्त* कर आरोपी के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – राजेश्वर बंजारे पिता अशोक बंजारे उम्र 32 साल ग्राम तुलसी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

Related Articles

Back to top button