छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

अयोध्या श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। नहीं हुई कोई जनहानि

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अयोध्या। रामनगरी में प्रदेश के परिवहन दया शंकर सिंह ने राजघाट पर बाटी वाले बाबा घाट के निकट सात दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन कराया। शनिवार को सातवें और अंतिम दिन यज्ञ में अंतिम आहुति शाम 6:00 बजे होनी थी लेकिन उससे पहले ही यज्ञशाला राख हो गई है।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में आग लगने की सूचना पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह के साथ गोसाईगंज के विधायक अभय सिंह भी पहुंचे। आग लगने के कारण वहां पर काफी अफरा-तफरी मची और मौके पर दमकल की चार गाड़ियां आग पर काबू करने का कर रही हैं।

सरयू नदी के राजघाट पर आयोजित हो रहे श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ में शनिवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के कुछ देर बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे व एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। इस महायज्ञ का आयोजन बक्सर के प्रसिद्ध संत जियर स्वामी की ओर से संपन्न कराया जा रहा था।

महायज्ञ का संयोजन प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह कर रहे हैं। महायज्ञ में आहुतियां डालने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी एकत्रित रहे। आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में जिस समय आग लगी, उस समय वहां काफी लोग मौजूद थे। यज्ञशाला में कई लोग चोटिल भी हुए है। हवा के कारण आग ने काफी तेजी पकड़ ली। जिस यज्ञशाला में आज अंतिम आहुति होनी थी, वह आग के कारण पूरी तरह से खत्म हो गई।

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के पंडाल में जिस समय आग लगी तो वहां पर दयाशंकर सिंह के प्रधान गुरुदेव और उनके सहयोगी मौजूद थे और चोटिल लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। यहां पर पंडाल पूरी तरह से खाली कर दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button