छत्तीसगढ़प्रमुख खबरेंमनोरंजन स्वास्थ्य एवं स्पोर्ट्स

रंगझांझर सिने अवार्ड 2022 में बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड ‘चल हट कोनो देख लिही’ को

रायपुर। रंगझांझर सिने अवार्ड के रंगारंग आयोजन में वर्ष 2022 की बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड चल हट कोनो देख लिही को मिला और बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड सतीश जैन के नाम हुआ व बेस्ट एक्टर का अवार्ड मन कुरैशी को फ़िल्म मिस्टर मजनू और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अनिकृति चौहान को फ़िल्म चल हट कोनो देख लिही के लिए व बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड मनीष मानिकपुरी को फ़िल्म मार डारे मया म के लिए दिया गया। लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड संतोष जैन, विनायक अग्रवाल, मोहन सुंदरानी को दिया गया।
अवार्ड समारोह में कला के क्षेत्र में पद्मश्री, पद्मविभूषण प्राप्त सम्मानित कलाकारों को भी सम्मानित किया गया व राष्ट्रीय फ़िल्म पुरुस्कार से सम्मानित फ़िल्म ‘भूलन द मेज’ के लिए फिल्मकार मनोज वर्मा का सम्मान किया गया। रंगझांझर सिने अवार्ड में पत्रकारों व छायाकारों का सम्मान भी किया गया।
छत्तीसगढ़ फ़िल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल व रंगझांझर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म स्टार नाइट के डायरेक्टर राजेश मिश्रा के द्वारा आयोजित अवार्ड समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक रायपुर दक्षिण बृजमोहन अग्रवाल व विशिष्ठ अतिथि पद्मभूषण तीजन बाई शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन पश्चात राजगीत के साथ हुआ। रंगझांझर सिने अवार्ड कार्यक्रम में पत्रिका रंगझांझर समारोह विशेषांक का विमोचन भी किया गया, जिसका संयोजन फिल्मकार अनुपम वर्मा के द्वारा किया गया है।
सिने अवार्ड के साथ ही म्यूजिक एलबम अवॉर्ड की घोषणा भी की गई, जिसमें मोहनी को बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर2022 मिला व अन्य 11 श्रेणियों में रंगझांझर अवार्ड दिया गया। 2022 में रिलीज 14 छत्तीसगढ़ी फ़िल्म 1. सन्देशा मोर कलम के, 2. मिस्टर मजनू, 3. कुरुक्षेत्र, 4. साथी रे, 5. संजू की दुल्हनियां, 6. नवा बिहान, 7. दुल्हन पिया की, 8. मोर मया ल राखे रहिबे, 9. चल हट कोनो देख लिही, 10. मार डारे मया म,11. घरौंदा,12. शहर वाली तोला बनाहू घरवाली, 13. लव लेटर,14. मया होगे रे में से सर्वाधिक अवॉर्ड चल हट कोनो देख लिही के नाम रहा।
सिने अवार्ड समारोह में मंच संचालन शोभिता श्रीवास्तव, नूपुर, जेपी शर्मा व टारगेट के द्वारा किया गया। अवार्ड समारोह में छत्तीसगढ़ी सिने कलाकारों के द्वारा मंच पर आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकार बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिनमें प्रमुख रूप से आयोजन समिति से जुड़े केशर सोनकर,एकता पंसारी, शेख अलीम बंशी, अलक राय, विनोद पहावा, सुनील तिवारी (सीनियर), नीरज शर्मा, नवीन लोढ़ा, अमरजीत सिंह संधू, अशोक मिश्रा, पुनीत सोनकर, संतोष परमार, संदीप सिकरवार, देव सोनी, हर्ष अग्रवाल,मनीष मानिकपुरी,अनुपम वर्मा व दिलीप नामपल्लीवार उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रंगझांझर अवार्ड विजेता सूची:
1.बेस्ट फ़िल्म
चल हट कोनो देख लिही
2.बेस्ट एक्टर
मन कुरैशी (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
3.बेस्ट एक्ट्रेस
अनिकृति चौहान (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
4.बेस्ट डायरेक्टर
सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही)
5.बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
मनीष मानिकपुरी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
6.बेस्ट विलेन (मेल)
सुनील तिवारी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
7.बेस्ट विलेन (फीमेल)
सृष्टि देवांगन (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
8.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
पुष्पेंद्र सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
9.बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
ज्योत्सना ताम्रकार (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
10.बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त)
भूपेश चौहान (फ़िल्म- मया होगे रे)
रिंकू रजा (फ़िल्म-घरौंदा)
11.बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस
इशिका यादव (फ़िल्म- नवा बिहान)
12.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल)
रजनीश झांजी (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
13.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फिमेल)
अंजली सिंह (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
14.बेस्ट कॉमेडियन (मेल) संयुक्त
हेमलाल कौशल (फ़िल्म- लव लेटर)
क्रांति दीक्षित (फ़िल्म- मार डारे मया म)
15.बेस्ट कॉमेडियन (फीमेल)
मनीषा वर्मा (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
16.बेस्ट म्यूजिक
विजेता- सुनील सोनी+नवल दास मानिकपुरी (फ़िल्म- मार डारे मया म)
17.बेस्ट लिरिक्स
उत्तम तिवारी (फ़िल्म- लव लेटर)
18.बेस्ट सिंगर (मेल)
अनुराग शर्मा (फ़िल्म- लव लेटर)
19.बेस्ट सिंगर (फीमेल)
चम्पा निषाद (फ़िल्म- लव लेटर)
20.बैकग्राउंड म्यूजिक
सूरज महानन्द + टकलू
(फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
21.बेस्ट डायलॉग
उदय कृष्ण (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
22.बेस्ट स्टोरी
सतीश जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
23.बेस्ट एडिटर
तुलेंद्र पटेल (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
24.बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
प्रवीर दास (फ़िल्म- मार डारे मया म)
25.बेस्ट एक्शन
विशाल दीपू+ बीरबल (फ़िल्म-कुरुक्षेत्र)
26.बेस्ट कैमरामैन
सिद्धार्थ सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
27.बेस्ट कोरियोग्राफर
निशांत उपाध्याय (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
28.बेस्ट ऑडियोग्राफर
प्रबोध रंजन साहू (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
29.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर
बैंडिक्ट फर्नांडिस (फ़िल्म-नवा बिहान)
30.बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
प्रेमकांत उपाध्याय (फ़िल्म- मोर मया ल राखे रहिबे)
31.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
सरिता जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
32.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय
विशु पाटनकर (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
33.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट गर्ल
शानवी सुंदरानी (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
मोस्ट पापुलर एक्टर अवार्ड
करण खान
(फ़िल्म- मंदरा जी से कुरुक्षेत्र तक..)
क्रिटिक अवार्ड..
दिलेश साहू
(फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)

रंगझांझर म्यूजिक एलबम अवार्ड विजेता सूची:

  1. मोहनी- बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर 2022
    2.बेस्ट कोरियोग्राफर- चन्दनदीप (एलबम-फूल गजरा)
    3.बेस्ट सिंगर (मेल)- तोषान्त कुमार (एलबम-मोहनी)
    4.बेस्ट सिंगर (फिमेल)- मोनिका वर्मा (एलबम-मोहनी)
    5.बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- नवीन साहू (एलबम -बारामासी)
    6.बेस्ट लिरिक्स राइटर- सुक्कू बारीक (एलबम- सजनी तोर मुस्कान)
    7.बेस्ट सिनेमेटोग्राफर- अनुराग निर्मलकर (एलबम- फागुन 2)
    8.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- जीत कोठारी (एलबम-सुन मोर संगी रे)
    9.बेस्ट एक्टर- जागेश वर्मा (एलबम-तै कहानी बन जा रानी)
    10.बेस्ट एक्ट्रेस- इशिका यादव (एलबम-लिख देहो)
    11.बेस्ट डायरेक्टर- पुष्कर साहू (एलबम-मोहनी)
    12.बेस्ट स्टोरी(स्क्रीनप्ले)- सुमित बसाईवाला (एलबम-मोहनी)

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

विदा, 2022 के बेशर्म रंग!

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


व्यंग्य : राजेंद्र शर्मा

शुक्र मनाएं, 2022 खत्म हो रहा है। उसके साथ ही बेशर्म रंग पर मचा हुड़दंग भी खत्म हो रहा है। क्या हुआ कि जोशी जी वाले सेंसर बोर्ड को अपने धक्के से खत्म करने के बाद, बेशर्म हुड़दंग खत्म हो रहा है; कम से कम खत्म तो हो रहा है? हुड़दंग, भगवा बिकनी उतरवाने पर भी खत्म नहीं होता, तो ही मोदी जी किस नरोत्तम मिश्रा या साध्वी प्रज्ञा, वगैरह को टोकने वाले थे! और उससे कम में तो भगवा भावनाओं के घाव भरने वाले थे नहीं! बिकनी उतरवाने के बाद, भगवा भावनाएं अगर ‘‘पठान’’ हटवाने पर अड़ जातीं तो? शुक्र है, सेंसर बोर्ड के साथ बेशर्म हुड़दंग खत्म तो हो रहा है। हर खत्म होने वाली चीज का शोक ही नहीं मनाते, कुछ का शुक्र भी मनाते हैं — 2022 का भी।

खैर! पठान फिल्म में हीरोइन के बेशर्म रंग तो अब नहीं दिखाई देेंगे, पर 2022 ने जो तरह-तरह से और रंग-रंग के बेशर्मी के रंग दिखाए हैं, उनका क्या? निम्मो ताई ने तो सिलक की साडिय़ों में भी वो-वो रंग दिखाए हैं, कि उनके सामने बिकनी वाले रंग भी पानी भरते हैं। पहले महंगाई बढ़ती गयी, तो यह गहरा ज्ञान दिया कि महंगाई बढऩे की उनकी सरकार ज्यादा परवाह नहीं करती है, क्योंकि कम से कम भारत के गरीबों को महंगाई से कोई फर्क नहीं पड़ता है। फिर, जब रुपए के मुकाबले डालर महंगे से महंगा ही होता गया, तो विपक्षियों को फटकारा कि रुपए के लुढक़ने का झूठा प्रचार क्यों करते हो? रुपया कोई लुढक़ा-वुढक़ा नहीं, बस डालर ही शरारतन ऊपर से ऊपर चढ़ता गया है। और साल खत्म होते-होते और भी सुनहला रंग दिखा दिया — कर्ज बट्टे-खाते में डालने से, अरबपति कर्जदारों का कोई फायदा थोड़े ही होता है? फायदा तो सरकारी बैंकों का होता है, जिनका डूबे कर्जों से पीछा छूट जाता है! और निर्मला जी के रंग तो सिर्फ नमूना हैं — मोदी जी के दरबार में, ऐसे रंगों की ही भरमार है!

और भी बहुत बेशर्म रंग दिखाए हैं तूने – 2022। विश्वगुरु के तख्त के दावेदारों को विश्व अमीरी में दूसरे-तीसरे नंबर के साथ, विश्व भूख सूचकांक पर 107वें नंबर पर बैठाया है। कहां डैमोक्रेसी की मम्मी और कहां प्रैस की स्वतंत्रता में 150वां नंबर दिलाया है! अब अपना बेशर्म रंग उठा, तू जा – 2022!

व्यंग्यकार प्रतिष्ठित पत्रकार और ’लोकलहर’ के संपादक हैं।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों और फाइनल के टिकट बुकमाईशो पर उपलब्ध

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। देश और दुनिया में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता फैलाने के मकसद से आयोजित की जा रही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 के दो सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। इन सभी मुकाबलों के लिए टिकट bookmyshow.com (बुकमाईशो डाट कॉम) पर उपलब्ध हैं।

पहला सेमीफाइनल 28 सितंबर को मेजबान और मौजूदा चैंपियन इंडिया लीजेंड्स तथा ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेला जाएगा जबकि दूसरा सेमीफाइनल 29 सितंबर को बीते सीजन के उपविजेता श्रीलंका लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच होगा।

30 सितंबर को आराम का दिन है और 1 अक्टूबर को फाइनल मुकाबला होना है। सभी मुकाबले शाम 7.30 बजे से खेले जाएंगे।

Related Articles

छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

एनआईआरएफ 2022 की रैंकिंग में कलिंगा विश्वविद्यालय देश के टॉप 150 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। सिर्फ कुछ ही वर्षों में यह छत्तीसगढ़ प्रदेश का सर्वोत्कृष्ठ निजी विश्वविद्यालय तो है ही, साथ ही साथ अंतर्राष्ट्रीय ख्याति भी प्राप्त कर चुका है। एनआईआरएफ 2022 की रैंकिंग में यह छत्तीसगढ़ का एकलौता विश्वविद्यालय है, जिसे उच्च शिक्षण संस्थाओं के बीच 101-150 की सूची में स्थान मिला है।

उच्चशिक्षा के क्षेत्र में एनआईआरएफ की रैंकिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। यह संस्थान पूर्णतः वस्तुनिष्ठ, निष्पक्ष और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए प्रसिद्ध है। जिसमें देश के सभी प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान उत्सुकता से भाग लेते हैं। एनआईआरएफ उच्च शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता का सभी मानकों में मूल्यांकन करके उन्हें रैकिंग प्रदान करता है। कलिंगा विश्वविद्यालय के लिए यह खुशी और गर्व का क्षण है कि उसे देश के सर्वाेत्कृष्ट 150 विश्वविद्यालयों में शामिल किया गया है। साथ ही यह सम्मानित सूची में सम्मिलित होने वाला छत्तीसगढ़ प्रांत का यह पहला विश्वविद्यालय है।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.आर .श्रीधर ने इस उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि – कोविड-19 महामारी के बाद अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। उसके बावजूद भी विश्वविद्यालय परिवार की निष्ठा, कार्यकुशलता और अथक श्रम के परिणामस्वरूप कलिंगा विश्वविद्यालय ने यह सफलता अर्जित की है।

कलिंगा विश्वविद्यालय के महानिदेशक डॉ. बैजू जॉन ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों के साथ कलिंगा विश्वविद्यालय को बधाई देते हुए कहा कि – इस गौरवशाली स्थान प्राप्त करने हेतु कलिंगा विश्वविद्यालय में वैश्विक मापदंड के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आकर्षक अधोभूत संरचना, विशेषज्ञ प्राध्यापकों की टीम के द्वारा उपयोगी और शोधपरक शिक्षण के साथ उच्च रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण का बहुत योगदान है। भविष्य में भी हम बेहतरीन उच्चसुविधा प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित हैं।

कलिंगा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने एनआईआरएफ 2022 की उच्च रैंकिंग में कलिंगा विश्वविद्यालय का सम्मिलित होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि – कोविड महामारी के दौरान भी यहाँ पर व्यवस्थित तरीके से सत्र के अनुसार नियमित अध्ययन जारी रहा है। ऑनलाइन स्टडी के साथ एसाइनमेंट, स्टडी मटेरियल ,क्वीज के साथ देश-विदेश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद विद्वान के सैकड़ों वेबिनार का आयोजन किया गया।

निर्धारित समय पर सभी परीक्षाएं और परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। यह कलिंगा विश्वविद्यालय की बहुत बड़ी उपलब्धि है। बेहतरीन संसाधन, संरचना और मूल्यपरक शिक्षा प्रदान करने के मामले में हम कोई समझौता नहीं करते हैं। यही कारण है कि आज हम देश के शीर्ष विश्वविद्यालयों में एक है।

Related Articles

Back to top button