छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन पर ग्राम कुरुवा में हुआ आत्मीय स्वागत

सच तक इंडिया रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कबीरधाम जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कुरुवा पहुंचने पर हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामवासियों ने आत्मीय स्वागत किया। ग्राम कुरुवां में निर्मित हेलीपैड पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर सासंद श्री संतोष पांडेय, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा, पूर्व संसदीय सचिव डॉ सिया राम साहू, पूर्व विधायक श्री अशोक साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिकों ने गुलदस्ता भेंटकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!



