छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

तिरंगे के रंग में रंगा कैट़

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन श्री मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा आज प्रातः 9 बजे प्रदेश कार्यालय परिसर में गरिमामयी ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

(कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता तैलिय चित्र पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रगान एवं वंदेमातरम् के सुरों के साथ हुई, जिसने पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। उन्होनें आगे बताया कि “15 अगस्त केवल स्वतंत्रता का उत्सव नहीं है, यह हम सबके लिए आत्मसम्मान, बलिदान और संकल्प का दिवस है। आज हम केवल अपने तिरंगे को सलामी नहीं दे रहे, बल्कि उस संघर्ष को नमन कर रहे हैं जिसने हमें स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया।” इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए, व्यापारियों की भूमिका को भी रेखांकित किया गया, जो आज आर्थिक आजादी और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। कैट के पदाधिकारी, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी भव्य बना दिया।

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति गीतों और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ हुआ, जिसने हर एक के मन में गर्व, एकता और सेवा का भाव प्रज्वलित कर दिया।

कैट छत्तीसगढ़ चैप्टर के प्रदेश अध्यक्ष, वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा कैट, कैट महिला विंग, कैट ट्रांसपोर्ट एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे – अमर परवानी, जितेंद्र दोषी, परमानंद जैन, सुरेंद्रर सिंह, अजय अग्रवाल, वासु मखीजा, भारत भूषण गुप्ता, श्रीमती प्रेरणा भट्ट, अमरीक सिंह चाहिल, पवन वाधवा, राकेश ओचवानी, कैलाश खेमानी, जयराम कुकरेजा, नरेश गंगवानी, प्रीतपाल बग्गा, महेश खिलोसिया, विजय जैन, सतीश श्रीवास्तव मोहन वर्ल्यानी, विक्रांत राठौर हिमांशु वर्मा, सुरेश भंसाली, विक्की टेकवानी, अमित प्रजापति यश पटेल यश दास, नरेश मखीजा, मनोज जैन ,मनोज पंचवानी, महेंद्र बड़ोदिया, मोहित तुलसवानी, लोकेश साहू, गोल्डी लुनिया, जयंत बजाज, जीवत बजाज, संदीप अग्रवाल, राजेंद्र खटवानी, रौनक पटेल, जयराम गुरनानी, शैलेंद्र शुक्ला, अनमोल साहू बी.एस. परिहार, अनिर्बन चटर्जी, घनश्याम मोटवानी, घनश्याम होतवानी, कमल लहेजा, विनोद कुमार साहू,, महेश प्रसाद राय, दीपचंद कोटाटिया, मनीष सोनी, अजय अग्रवाल मनोज बागड़ी ,कोकण कुंडू, देवराज गुरनानी।

Related Articles

Back to top button