छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

मंडल टास्क टीम रायपुर व आर.पी.एफ. पोस्ट रायपुर द्वारा 01 अंतरराजकीय गांजा तस्कर को 10 kg.मादक पदार्थ (गांजा) कीमती 200000/ रुपया के साथ पकड़ा गया

सच तक तक इंडिया रायपुर मंडल टास्क टीम रायपुर व आर.पी.एफ. पोस्ट रायपुर द्वारा 01 अंतरराजकीय गांजा तस्कर को 10 kg.मादक पदार्थ (गांजा) कीमती 200000/ रुपया के साथ पकड़कर जीआरपी रायपुर को एनडीपीएस एक्ट के तहत् जप्ती की विधिवत् कार्यवाही कर सुपुर्द

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनांक 26.05.24 को मंडल सुरक्षा आयुक्त रे. सु. ब. रायपुर ,श्री एस. के. गुप्ता के दिशा निर्देशन में मंडल टास्क टीम रायपुर एवं आरपीएफ पोस्ट रायपुर के साथ सघन चेकिंग के दौरान लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी निरीक्षक एस.के. दत्ता के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम प्रभारी उपनिरीक्षक के.बी.गुप्ता, प्र.आ. व्ही सी बंजारे, आ.एस.के.गिरी,आ.देवेश सिंह, आर.पी.एफ. टीम द्वारा आपरेशन नारकोस के तहत मुखबिर सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन रायपुर के प्लेटफार्म नंबर 05 ,दुर्ग छोर , विकलांग शौचालय के पास मुखबिर के बताए हुलिया पहनावा एवम सामान के आधार पर 01 संदिग्ध व्यक्ति को समय 02.10 बजे घेरा बंदी कर पकड़े उसके पास रखे एक काला रंग का लगेज बैग को चेक करने पर मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया नाम पता पूछने पर अपना नाम पता सूरज कुमार पिता नन्हीलाल उम्र. 34 वर्ष निवासी- ग्राम नौढ़िया तरहार , थाना-लालापुर जिला- प्रयागराज (उ. प्र.) का रहने वाला बताया उसके पास रखे एक काला रंग का लगेज बैग में 02 पैकेट मादक पदार्थ मिला, जिसका कुल वजन 10 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जिसका कीमती 200000/( दो लाख रुपया) ,उक्त आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बरामद गांजा को रायपुर से खरीदकर सड़क मार्ग से रायपुर रेलवे स्टेशन आना और रेल मार्ग से प्रयागराज जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहा था कि पकडा गया

कार्यवाही में पकड़े गए उक्त आरोपी व जप्त शुदा मादक पदार्थ गांजा सहित विधिवत कार्यवाही उपरांत आरोपी को जब्त गांजा ,संपूर्ण कागजात के साथ शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया जिस पर शासकीय रेल पुलिस थाना रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक – 76/2024 धारा- 20(बी) एनडीपीएस एक्ट दिनांक 26/05/24 का मामला पंजीबद्ध कर उक्त आरोपी को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया ।

Related Articles

Back to top button