छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

निजात अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए 1 किलो 214 ग्राम गांजा के साथ उड़ीसा निवासी आरोपी लखन साहू को किया गया गिरफ्तार।

थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पुराना चिरघर के सामने लोहार गली में आरोपी को गांजा के साथ पकडा गया रंगे हाथ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 15,000/- रूपयें व बिक्री रकम 2530/- रूपये 

आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से मादक पदार्थ जप्त कर आरोपी के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 259/2024 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

सच तक इंडिया रायपुर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध निजात अभियान के तहत रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों थाना प्रभारियों की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

इसी तारतम्य में दिनांक 28.07.2024 को थाना गोलबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत पुराना चिरघर के सामने लोहार गली के पास एक व्यक्ति लाल रंग के थैला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर विक्रय करने की फिराक में है की मुखबीर की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन लाल पटले, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री योगेश साहू, के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयू, श्री परेश पांडे, थाना प्रभारी गोलबाजार निरीक्षक अर्चना धुरंधर तथा को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकडने निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एसीसीयू तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये अनुसार व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम लखन साहू पिता स्व. भारत साहू उम्र 60 साल सा0 धामनपुरी, थाना नुआपाड़ा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा) का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे लाल रंग के रखे थैले की तलाशी लिये जिसमें गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 214 ग्राम गांजा कीमती लगभग 15,000/- रु एवं बिक्री रकम 2530/- रुपया जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 259/24 धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी – लखन साहू पिता स्व. भारत साहू उम्र 60 साल सा0 धामनपुरी, थाना नुआपाड़ा जिला नुआपाड़ा (उड़ीसा)

Related Articles

Back to top button