प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

ऑस्कर विजेता एआर रहमान और पत्नी सायरा ने 29 साल बाद तलाक…फैंस और इंडस्ट्री के लोग शोक्ड

सच तक इंडिया रायपुर मुंबई। मशहूर संगीतकार और सिंगर एआर रहमान ने अपने जीवन के सबसे बड़े फैसलों में से एक से सभी को चौंका दिया है। 29 साल की शादी के बाद उन्होंने पत्नी सायरा से अलग होने का फैसला किया है। यह खबर सबसे पहले उनके वकील द्वारा जारी एक पब्लिक स्टेटमेंट से सामने आई। इसके तुरंत बाद, रहमान ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एआर रहमान ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमें उम्मीद थी कि हम 30 साल पूरे कर लेंगे, लेकिन सभी चीजों का एक अंत होता है। टूटे हुए दिलों के वजन से भगवान का सिंहासन भी कांपता है। बावजूद इसके, हम जीवन में अर्थ तलाशते रहते हैं। इस मुश्किल समय में हमारी प्राइवेसी की इज्जत करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।” उनके इस भावुक संदेश ने फैंस और इंडस्ट्री के लोगों को हैरान कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, यह फैसला अचानक नहीं लिया गया। कपल ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को बचाने की कोशिश की। लेकिन जब चीजें सामान्य नहीं हो पाईं, तो दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।

एआर रहमान और सायरा के तीन बच्चे हैं – खतीजा, रहीमा, और अमीन। तलाक के इस कठिन समय में तीनों बच्चे अपने माता-पिता के फैसले का सम्मान करते हुए उनका समर्थन कर रहे हैं। खतीजा रहमान ने इंस्टाग्राम पर पिता के पोस्ट को री-शेयर करते हुए लिखा, “हम सभी से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील करते हैं। आपकी समझदारी के लिए धन्यवाद।”

कैसे हुई थी शादी?

एआर रहमान और सायरा ने 1995 में शादी की थी। एक इंटरव्यू में रहमान ने बताया था कि उनके पास दुल्हन ढूंढने का वक्त नहीं था। उन्होंने अपनी मां से कहा था कि उनके लिए जीवनसाथी चुनें। इसके बाद सायरा उनकी जिंदगी में आईं। हालांकि, 29 सालों तक साथ रहने के बाद यह रिश्ता अब खत्म हो रहा है।

फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में

रहमान और सायरा के तलाक की खबर ने उनके प्रशंसकों और इंडस्ट्री को गहरे सदमे में डाल दिया है। हालांकि, सभी उनके फैसले का सम्मान कर रहे हैं और उन्हें इस कठिन समय में ताकत और शांति की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button