छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

चेम्बर एवं कैट के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय व्यापारी उद्योग संघ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता ”चेम्बर प्रीमियर लीग” का उद्घाटन 8 जनवरी 2024 को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में 

 सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव, राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल, कैट सी.जी.चेप्टर के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र दोशी, महामंत्री सुरिन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर एवं कैट के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय व्यापारी उद्योग संघ रात्रिकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता ”चेम्बर प्रीमियर लीग” का भव्य उद्घाटन दिनांक 8 जनवरी 2024 को शाम 4.00 बजे सुभाष स्टेडियम, रायपुर में होगा जहां पर चेम्बर पदाधिकारी, एसोसियेशन के प्रमुख एवं परिवारजन सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रमुख प्रायोजक-अष्टविनायक रियल्टीज एवं सह-प्रायोजक-जी.के.ग्रुप, हीरा टीवीएस एवं सांई टीवीएस हैं।

आज दिनांक 7 जनवरी 2024 को सुभाष स्टेडियम में सभी टीमों को आमंत्रित कर खेल के नियम एवं शर्तों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर समिति के सदस्य, युवा चेम्बर, युवा कैट, प्रायोजक एवं सह-प्रायोजक के प्रमुख उपस्थित रहे।

प्रथम दिवस दिनांक 8 जनवरी 2024

मैच नंबर (1) -शाम 4.00 बजे

(ए) एफएमसीजी ट्रेडर्स एसोसिएशन बनाम रायपुर स्टेशनरी एसोसिएशन

मैच नंबर-(2) शाम 6.00 बजे

(बी) रायपुर दाल मिल एसोसिएशन बनाम डुमरतराई व्यापारी कल्याण महासंघ

मैच नंबर-(3)- रात 8.20 बजे – ए विजेता बनाम बी विजेता के बीच मैच खेला जायेगा।

Related Articles

Back to top button