छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

गुरुकुल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस मनाया गया

रायपुर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय, कालीबाड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 26 नवम्बर 2025 को सविधान दिवस (Constitution Day) गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में भारतीय सविधान के महत्व, मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता , डॉ. राजेश अग्रवाल एवं डॉ अदिति जोशी IQAC की हेड उपस्थित रहे। प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन में भारतीय सविधान की विशेषताओं, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के भाव पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सविधान केवल कानूनों का दस्तावेज नहीं, बल्कि भारत की सामाजिक–सांस्कृतिक विविधता और राष्ट्रीय एकता का आधार है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित जनों द्वारा सामूहिक रूप से भारतीय सविधान की प्रस्तावना का शपथ लिया गया। इसके बाद NSS स्वयंसेवकों ने सविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया, डॉ. भीमराव अम्बेडकर की भूमिका, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों पर आधारित प्रस्तुति दी। छात्राओं ने भी विचार–प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सहभागिता दी।

कार्यक्रम का संचालन NSS टीम और स्वयंसेवकों द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न किया। NSS कार्यक्रम अधिकारी एवं टीम ने अतिथियों एवं छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में संवैधानिक चेतना व नागरिक उत्तरदायित्व को मजबूत करते हैं।

अंत में अतिथियों द्वारा छात्राओं को सविधान के मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने तथा समाज में जागरूक नागरिक के रूप में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय

Related Articles

Back to top button