मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती,बेटे को याद कर हुई इमोशनल

सच तक इंडिया रायपुर । पंजाब के अमृतसर की रहने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को लेकर हाल ही में बड़ी खबर सामने आई है। पिछले 3 दिनों से वह गंभीर पेट दर्द से जूझ रही थीं, जिसक चलते उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके कुछ टेस्ट हुए जिसके बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि भारती के पित्ताशय में पथरी है जिस कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस संबंधी जानकारी खुद भारती ने अपने ब्लॉग के जरिए भी दी है। बताया जा रहा है कि पिछले 3 दिनों से उन्हें गंभीर पेट दर्द हो रहा था। पहले तो उन्हें लगा कि गैस्ट्रोनल के कारण हो रहा था। लेकिन, जब दर्द असहनीय हो गया, तो वह डाक्टर के पास पहुंची जहां उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। भारती के आगे बताया कि उनके कुछ टेस्ट हुए जिसके बाद डॉक्टरों ने पुष्टि की कि पित्ताशय में पथरी के कारण उनके पेट में तेज दर्द हो रहा था।

भारती ने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वह अस्पताल से वीडियो शूट कर रही हैं। दर्द की वजह से उनके पति हर्ष लिंबाचिया पिछले 2 दिनों से उनकी वजह से सो नहीं पाए हैं। उन्होंने अपने फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने का अनुरोध किया और कहा कि वह कुछ भी नहीं खा पा रही हैं क्योंकि उनके पेट में दर्द हो रहा है। भारती ने कहा कि उन्हें बहुत बुरा भी लग रहा है क्योंकि उनके परिवार के सभी लोग अपना काम छोड़कर एक-एक करके उनसे मिलने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी स्थिति का एकमात्र समाधान सर्जरी है और वह सर्जरी कराएंगी।
वीडियो में भारती सिंह अपने बेटे गोला को याद करते हुए इमोशनल भी होती नजर आईं। भारती ने बताया कि उन्होंने हर्ष से देर रात करीब 10-11 बजे अस्पताल आने के लिए कहा था, जब उनका बेटा गोला गहरी नींद में सो रहा हो। उन्होंने बताया कि जब वे घर पर नहीं होती हैं तो गोला उन्हें पूरे घर में ढूंढता है। इस दौरान भारती अपनी भावनाओं पर काबू नहीं कर पाई और अपने बेटे को याद करके रोने लगी।


