छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजनांदगांव में नाले में कंकाल मिलने से हड़कंप, सदमे में लापता ग्रामीण के परिजन

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजनांदगांव   खैरागढ़ जिले के पैलीमेटा गांव में दारू भट्टी रोड के पास सड़क किनारे कंकाल मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर फैलते ही आग की तरह गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलते ही मोहगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है और लापता व्यक्तियों से जुड़े तथ्यों को खंगाला जा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव का ही एक व्यक्ति कई महीनों से लापता है। कंकाल मिलने के बाद आशंका जताई जा रही है कि यह शव उसी लापता ग्रामीण का हो सकता है। इस खबर से परिजन गहरे सदमे में हैं, वहीं पूरे गांव में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

पुलिस ने फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद ही शव की पहचान और मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद से पैलीमेटा गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button