छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आम आदमी पार्टी द्वारा वार्ड समिति, बूथ समिति बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग आयोजित

आप पार्टी द्वारा प्रदेश में 4500 ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा 25 जुलाई तक ग्राम एवं वार्ड समिति गठित करने का लक्ष्य निर्धारित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। आम आदमी पार्टी रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा के पचपेड़ी नाका ब्लॉक की वार्ड समिति, बूथ समिति बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण ट्रेनिंग मीटिंग आज अरविन्द दीक्षित वार्ड में पचपेड़ी नाका ब्लॉक अध्यक्ष रेखा अग्रवाल जी के न्यू राजेद्र नगर स्थित निवास में सम्पन्न हुई। उपस्थित सभी सदस्यों को श्री संतोष कुशवाहा जी ने ट्रेनिंग दी।

इस ट्रेनिंग में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. संदीप पाठक जी द्वारा डिजाइन किया गया ग्राम एवं वार्ड प्रोफाइल बुकलेट तथा केजरीवाल सरकार के पंजाब एवं दिल्ली में किए जा रहे जनहित कार्यों की सूची वाला पम्पलेट भी उपस्थित वार्ड अध्यक्षों को दिया गया I प्रदेश में 4500 ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा 25 जुलाई तक ग्राम एवं वार्ड समिति गठित करने का लक्ष्य दिया गया है I

किरण सेतिया जी जिनका मायका पंजाब में है उन्होंने तो पंजाब में आम आदमी पार्टी के शिक्षा के क्षेत्र, बिजली के बिल, स्वाथ्य सुविधाओ, किसानों और आम जनता के लिए किये गए कार्यों की काफी तारीफ़ की ! वहां ट्रेनिंग में मौजूद महिला साथियों ने बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार की समस्या को खत्म करने के लिए एक मौका अरविन्द केजरीवाल को – आम आदमी पार्टी को छत्तीसगढ़ में भी देने के लिए जनता को जागरूक करने का प्रण किया !

इस ट्रेनिंग में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ साथी श्री लक्ष्मीकांत अग्रवाल जी विशेष रूप से सम्मिलित हुए!आज की ट्रेनिंग में एकांत अग्रवाल जी, महेश उपाध्याय जी, रितु अग्रवाल जी,मधु चोपड़ा जी, किरण सेतिया जी, रूबी बाजपाई जी, शिखा सोनी जी, वर्षा जी,कुसुम लता शर्मा जी,रत्ना नत्थानी जी, कुसुम हबलानी जी, ज्योति डिसूजा जी, अन्य कार्यकर्ता साथी एवं अन्य कॉलोनी वासी विशेष रूप से मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button