छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

आधा घंटे झमाझम बारिश हुई, चुभती गर्मी से मिली राहत

सच तक इंडिया रायपुर गरियाबंद।शनिवार दोपहर 3 बजे के करीब गरियाबंद जिले के पाण्डुका में आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई जिससे सड़कें तरबतर हो गई। दिन भर की उमस व तेज गर्मी के बाद हुई बारिश ने मौसम में ठंडक घाेल द

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गरियाबंद जिले में सुबह से ही तेज धूप खिली। इस कारण लोग तीखी गर्मी से परेशान होते रहे। दोपहर 2 बजे मामूली बूंदाबांदी हुई, लेकिन फिर बादल छंट गए। पाण्डुका में दोपहर 3 बजे अचानक आये बादल आधा घंटे तक बरसे। झमाझम बारिश से की सड़कों से पानी बह निकला। बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। पिछले सप्ताह भर से बारिश नहीं होने से सूरज की तेज किरणें लोगों को परेशानी कर रही थी। शुक्रवार को जिले का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया था लोग गर्मी से बेहाल थे। लेकिन शनिवार दोपहर आधा घंटा झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी व उमस व निजात मिल गई।

कुछ लोग बारिश में भीगने का आनंद उठाते भी दिखे

आधे घंटे तक बारिश हुई इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली, उसके बाद फिर से तेज धूप ने उमस बढ़ा दी। इससे लोग परेशान भी हुए जिले में अभी राहत के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। तीन दिन और हीट वेव की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी किया है।

पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45 डिग्री तक पहुंच गया था, न्यूनतम तापमान भी 31 डिग्री सेल्सियस बना रहा हीट वेव का असर अभी तीन से चार दिन और बना रहेगा। इस बीच तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है। इस मौसम में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। धूप से बचने के लिए जो भी संभव हो वह प्रयास किया जाए।

Related Articles

Back to top button