छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

साहू समाज किसान और आईटी प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन

किसान हित और एआई डिजिटल सशक्तिकरण पर जोर, साहू समाज - प्रदीप

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ कार्यालय, भामाशाह छात्रावास, टिकरापारा रायपुर में प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष निरेन्द्र साहू की अध्यक्षता में प्रदेश साहू संघ के किसान प्रकोष्ठ एवं आईटी प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निरेन्द्र साहू जी ने समाज के कार्यक्रमों, संगठन के लक्ष्यों एवं विभिन्न सामाजिक आयामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित, सशक्त एवं आधुनिक समय के अनुरूप आगे बढ़ाने में किसान प्रकोष्ठ और आईटी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने दोनों प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से समाजहित में सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

प्रदेश संयुक्त सचिव प्रदीप साहू ने कहा कि किसान प्रकोष्ठ समाज के किसान परिवारों की समस्याओं और आवश्यकताओं को संगठन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बनेगा। वहीं आईटी प्रकोष्ठ समाज की गतिविधियों, योजनाओं और उपलब्धियों को आधुनिक तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रदेश के प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब प्रत्येक प्रकोष्ठ अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, सक्रियता और प्रभावी समन्वय के साथ निभाए।
किसान प्रकोष्ठ के संयोजक चोवाराम साहू एवं आईटी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक द्वारिका साहू के नेतृत्व में आयोजित बैठक में दोनों संयोजकों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों के साथ संगठन को मजबूत करने, किसानों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने तथा तकनीक एवं डिजिटल माध्यमों के बेहतर उपयोग को लेकर सार्थक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि दोनों प्रकोष्ठ मिलकर समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की गतिविधियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ेंगे। बैठक में प्रदेश महामंत्री चित्रलेखा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष साधना साहू, डॉ. तिलक साहू, वरिष्ठ पदाधिकारी विद्या देवी साहू, प्रदीप साहू द्वारिका साहू चोवा राम साहू पूर्णिमा साहू मनीष साहू बाला राम साहू सहित प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button