छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पर ED का एक्शन, जब्त की 98 करोड़ की संपत्ति…

सच तक तक इंडिया रायपुर ईडा की जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. ये बिटकॉइन यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के लिए मिले थे. लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं. जिनकी मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) एक्ट 2002 के प्रावधानों के तहत ये कार्रवाई की है. जब्त की गई संपत्तियों में जुहू का एक फ्लैट, पुणे का बंगला और राज कुंद्रा के नाम से कई इक्विटी शेयर भी शामिल हैं. ईडी ने महाराष्ट्र पुलिस और दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर जांच शुरू की थी.

ये एफआईआर एम/एस वेरिएबल टेक प्रा. लिमिटेड, अमित भारद्वाज, अजय भारद्वाज, विवेक भारद्वाज, सिंपी भारद्वाज, महेंद्र भारद्वाज और कुछ एजेंट के खिलाफ दर्ज की गई थी. इन एफआईआर में कहा गया है कि इन लोगों ने लगभग 6600 करोड़ रुपये के बिटकॉइन 2017 में झूठे वादों के आधार पर निवेशकों से हासिल किए थे. इस दौरान लोगों से 10 फीसदी के रिटर्न का वादा किया गया था. ये एक तरह की पोंजी स्कीम थी. निवेशकों के साथ भारी धोखाधड़ी की गई थी.

ईडा की जांच में खुलासा हुआ कि राज कुंद्रा को इस घोटाले के मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन मिले थे. ये बिटकॉइन यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग में निवेश के लिए मिले थे. लेकिन ऐसा कभी हो नहीं पाया और ये बिटकॉइन आज भी कुंद्रा के पास हैं. जिनकी मौजूदा वैल्यू इस समय 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

बता दें कि 2021 में पोर्नोग्राफी मामले में भी राज कुंद्रा का नाम सामने आया था. इस मामले में उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी. उन्हें 19 जुलाई 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया था. उन पर आरोप था कि वो अडल्ट फिल्में बनाते हैं और उन्हें हॉटशॉट्स नाम के एप के जरिए डिस्ट्रीब्यूट करते हैं. वह 63 दिन जेल में रहे लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.

Related Articles

Back to top button