छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

युवा चेम्बर द्वारा मतदान जागरूकता के अंतर्गत बाईक रैली 20 अप्रैल को

सच तक इंडिया रायपुर छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज युवा चेम्बर के युवा चेम्बर प्रभारी जय नानवानी, सहप्रभारी निलेश मूंधड़ा, प्रदेश महामंत्री कांति पटेल ने बताया कि युवा चेम्बर की बैठक आज गुरूवार, दिनांक 18 अप्रेल 2024 को शाम 4 बजे चेम्बर कार्यालय चै. देवीलाल व्यापार उद्योग भवन बाम्बे मार्केट, रायपुर में मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली विशाल बाईक रैली हेतु आयोजित की गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवा चेम्बर महामंत्री श्री कांति पटेल ने बताया कि उक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शनिवार दिनांक 7 मई को होने जा रहे लोकसभा चुनाव (चुनाव का पर्व- देश का गर्व) में व्यापारियों की भूमिका सुनिश्चित करने तथा शत्- प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु युवा चेम्बर द्वारा शनिवार दिनांक 20 अप्रेल 2024 को प्रातः 9.30 बजे बाईक रैली निकाली जावेगी। बाईक रैली मरीन ड्राइव से प्रारंभ होकर देवेन्द्रनगर, फाफाडीह, स्टेशन रोड, बुढ़ातालाब, सदर बाजार होेते हुए जयस्तंभ चैक में समाप्त होगी।

बैठक में युवा चेम्बर प्रभारी जय नानवानी, सहप्रभारी निलेश मूंधड़ा, महामंत्री कांति पटेल, उपाध्यक्ष- राकेश सोमानी ,समीर वंश्यानी, विपुल पटेल, प्रवीण मालू, जोगेंद्र नागवानी, मंत्री- हिमांशु वर्मा, विजय भक्तानी, अविनाश खेतपाल, जयंत मोहता, युवा कैट महामंत्री- अमर ढिंगानी, युवा कैट कोषाध्यक्ष-विजय पटेल,

राघव पटेल, मयूर पटेल, किशन पटेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button