रायपुर दक्षिण उपचुनाव : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी सोनी के पक्ष में किया जनसम्पर्क

सच तक इंडिया रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के समर्थन के लिए एवं जीत के आशीर्वाद के लिए सुंदर नगर क्षेत्र के आम नागरिकों से जनसंपर्क कर जीत का आशीर्वाद मांगा। उल्लेखनीय है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी का विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसम्पर्क अभियान चल रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा प्रत्याशी श्री सोनी के समर्थन में चले इस जनसम्पर्क अभियान के दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के साथ-साथ प्रदेश की डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 10 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों व जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की और प्रदेश व रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के समुचित विकास की गारंटी के लिए भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान भाजपा पार्षद दल के प्रवक्ता मृत्युंजय दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक पांडे, बजरंग खंडेलवाल, मुकेश शर्मा, वैभव बैस सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।



