छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें

राजनांदगाव और रायगढ़ सहित आम आदमी पार्टी के अब तक 5 महापौर प्रत्याशी घोषित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रायपुर, 25 जनवरी 2025। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनावों में प्रत्याशियों की सूची जारी करने में सभी पार्टियों से आगे चल रही है। आज प्रदेश महासचिव वदूद आलम जी के द्वारा जारी सूची में नगर निगम राजनांदगांव से कमलेश स्वर्णकार और नगर निगम रायगढ़ से रुसेन कुमार मिरी को आम आदमी पार्टी की ओर से महापौर प्रत्याशी बनाया गया है। पार्टी की ओर से अब तक बिलासपुर, जगदलपुर, कोरबा, राजनांदगाव और रायगढ़ को मिलाकर प्रदेश के 14 निगमों मे से 5 निगमों के महापौर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है।

वहीं आज जारी सूची में नगर पालिका परिषद बलौदाबाजार से जगन्नाथ महिलांग, नगर पंचायत कसडोल से सुखनंदन साहू, नगर पंचायत झगराखंड से रैनी तिवारी,नगर पंचायत देवभोग से कुलदीप अवस्थी को आम आदमी पार्टी ने अध्यक्ष पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। आज जारी सूची में अनेक नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत के वार्ड प्रत्याशियों की घोषणा की गयी है।

Related Articles

Back to top button