छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
राजधानी में चोर हुए बेखौफ : पुलिसकर्मी के सूने घर को बनाया निशाना,3 लाख नगदी समेत जेवरात चोरी

सच तक इंडिया रायपुर। राजधानी में शातिर चोर को अब पुलिसवालों का डर भी नहीं है। चोर अब पुलिसकर्मियों के सूने मकानों को भी निशाना बना रहे. ट्रैफिक पुलिस में पदस्थ आरक्षक सनत कुमार भारती के अमलीडीह बरडिया कॉलोनी स्थित सूने मकान में चोर ने धावा बोला है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शातिर चाेर ने घर का ताला तोड़कर 3 लाख नगदी और 3 लाख की ज्वेलरी समेत कुल 6 लाख रुपए की चोरी की है. शातिर चोर CCTV कैमरे में कैद हो गया है. न्यू राजेंद्र नगर पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.



