प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

ब्रेकिंग : दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के साथ नक्सल ऑपरेशन पर चर्चा में शामिल हुए सीएम साय , शाम को प्रधानमंत्री से मिलेंगे मुख्यमंत्री

सच तक इंडिया रायपुर /दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे

Related Articles

Back to top button