छत्तीसगढ़प्रमुख खबरें
बीजापुर में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, जवानों ने दो नक्सलियों को किया ढेर

सच तक इंडिया रायपुर बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में एक बार फिर से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. यह एक बड़ी मुठभेड़ बताई जा रही है और अभी भी जारी है. मुठभेड़ में दो नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया है. जिसमें बड़े कैडर के नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. इस मुठभेड़ की पुष्टि बीजापुर एसपी जितेन्द्र यादव ने की है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वहीं घटनास्थल से दो वर्दीधारी नक्सलियों के शव और दो हथियार भी बरामद किये गए हैं. यह मुठभेड़ मद्देड थाना क्षेत्र के बददेपारा इलाके में हुई है.


