प्रमुख खबरेंराष्ट्रीय

पूर्वोत्तर में बारिश से मचा हाहाकार: असम, मिजोरम, नगालैंड और मेघालय में 27 की मौत; मूसलाधार बारिश-भूस्खलन में सैकड़ों घायल

सच तक इंडिया रायपुर गुवाहाटी। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश और भूस्खलन के कारण कई लोगों की मौत हुई है। कई लापता हैं। ऐसे में संख्या बढ़ने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

असम में चक्रवात ‘रेमल’ के बाद तेज हवा के साथ भारी बारिश होने से मंगलवार को अलग-अलग घटनाओं में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि नगांव, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, गोलाघाट, दीमा हसाओ, कछार, हैलाकांडी और करीमगंज में भारी बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ खराब मौसम जारी रहने की संभावना है। उन्होंने कहा कि पूर्वी बांग्लादेश में तूफान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है और आज रात तक इसके कमजोर पड़ने की आशंका है

Related Articles

Back to top button